Delhi Assembly Election 2020: नजफगढ़ सीट पर क्या ‘आप’ फिर लहरा पाएगी झंडा, जानें इस सीट के बारे में सबकुछ
दिल्ली की 70 में से नजफगढ़ विधानसभा सीट भी एक है। यह सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के कैलाश गहलोत ने इनेलो प्रत्याशी भरत सिंह को हराया था।
दिल्ली का नजफगढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हरियाणा की सीमा से सटा है। यह इलाका दक्षिण पश्चिमी दिल्लीव जिले का हिस्साा है। तहसील मुख्या लय होने के साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का मिश्रण दिखाई देता है। दिल्ली में पहली बार 1993 में विधानसभा चुनाव हुए और उस दौरान नजफगढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सूरज प्रसाद पालीवाल जीते थे। अभी यहां से आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत विधायक हैं।
विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
कैलाश गहलोत-आम आदमी पार्टी-55,598(34.62%)
भारत सिंह- इनेलो-54,043(33.65%)
अजीत सिंह खरखरी -बीजेपी-39,462(24.57%)
जय किशान शर्मा - कांग्रेस-8,180 (5.09%)
दिल्ली में 8 को चुनाव और 11 फरवरी को है रिजल्ट
दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी और नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी को होगी। इसके अलावा नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।