दिल्ली के नए विधायकों में 53 फीसदी अपराधी, 74 फीसदी हैं करोड़पति
सार
- 37 पर गंभीर आपराधिक मामले
- 33 विधायक आम आदमी पार्टी के तो चार भाजपा के
- नई विधान सभा में 52 विधायक करोड़पति
- औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुने गए नए विधायकों में आधे से अधिक यानी 37 (कुल के 53%) पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। विधायकों पर बलात्कार, हत्या का प्रयास करने, महिलाओं का उत्पीड़न करने से लेकर धोखाधड़ी करने जैसे गम्भीर मामले चल रहे हैं।
यह जानकारी विधायकों ने अपने हलफनामे में चुनाव आयोग को दी है। विधायकों के हलफनामों की पड़ताल के आधार पर एडीआर ने दावा किया है कि इनमें से 37 विधायकों पर गंभीर धाराओं में केस चल रहे हैं। इनमें से नौ विधायकों ने स्वीकार किया है कि उन्हें कोर्ट की तरफ से दोषी भी ठहराया जा चुका है।
इनमें से ज्यादातर मामलों में उच्च अदालतों में अपील की जा चुकी हैं और इन पर सुनवाई जारी है। इनमें 33 विधायक आम आदमी पार्टी के तो चार भाजपा के बताए गए हैं। हालांकि कुल अपराधी विधायकों की संख्या 43 है।
पिछली विधानसभा में कुल 24 विधायकों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले चलने की बात स्वीकार की थी।
करोड़पतियों की विधानसभा
नई विधानसभा को करोड़पतियों की विधानसभा भी कहा जा सकता है। इसका कारण है कि नई विधान सभा में 52 या कुल के 74 फीसदी विधायक करोड़पति हैं। सत्तर विधायकों की विधानसभा में उनकी औसत संपत्ति 14.29 करोड़ है।
आम आदमी पार्टी के विधायकों की औसत संपत्ति 14.96 करोड़ और भाजपा के आठ विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये बताई गई है। नई विधानसभा में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जीत दर्ज करने में असफल रहा है।
आम आदमी पार्टी के विधायकों की औसत संपत्ति 14.96 करोड़ और भाजपा के आठ विधायकों की औसत संपत्ति 9.10 करोड़ रुपये बताई गई है। नई विधानसभा में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी जीत दर्ज करने में असफल रहा है।